फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी

Wed, 29 Mar 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर देवकली गांव के पास बुधवार को ऑटो की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मोनू कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर ऑटो की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओबरा थाना क्षेत्र में देवकली गांव के पास हुआ। इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जम्होर थाना के तमोरी गांव निवासी मोनू कुमार (25) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोनू कुमार अपने ननिहाल महथु गांव आया था। वहां से बुधवार दोपहर को वह बाजार में खरीदारी करने बाइक से ओबरा जा रहा था। इसी दौरान देवकली के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दी गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई।

युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। परिजन विलाप कर रहे हैं। गौरतलब है कि मोनू की शादी इसी साल जनवरी में बंगाल की बसवरिया निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मिलकर बेहतर घर गृहस्थी बसाने के सपने देखे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मृतक की पत्नी पूजा को सड़क हादसे में पति की मौत की सूचना मिलने के बाद गहरा सदमा लगा है। उसका सबसे बुरा हाल है। वह लगातार रोती जा रही है, क्योंकि उसकी तो नई नवेली बसी दुनिया ही उजड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें