फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर बाइक और ट्रक में टक्कर, दोनों धू-धू कर जले, मोटरसाइकिल सवार घायल

Tue, 04 Apr 2023 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर ऊब और भरुब गांव के बीच मंगलवार को एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि ट्रक अचानक आग लगने से धू-धू कर जलने लगा। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं, घायल बाइक सवार के साथी उसे लेकर दाउदनगर की ओर चले गए।
विज्ञापन
औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर जलता हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर मंगलवार को 11 बजे के करीब एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में ऊब और भरुब गांव के बीच हुआ। घायल बाइक सवार के साथी आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दाउदनगर की ओर ले गए। घायल के साथी युवक को कहां ले गए और उसका कहां इलाज चल रहा है, यह पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आग लगते ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा और बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास होने के कारण जलने लगी। देखते ही देखते ट्रक और बाइक पूरी तरह जल गए। आग लगने के बाद किसी तरह चालक ने जलते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वह अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से निकल भागा। इस कारण ट्रक चालक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही आसपास के लोगों ने भी अपने स्तर से आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक और बाइक जल चुके थे।
विज्ञापन


घटना के चश्मदीद रहे अभाविप के छात्र नेता पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि बाइक सवार ओबरा से दाउदनगर की तरफ जा रहे थे। वहीं, ट्रक दाउदनगर से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक और बाइक में टक्कर हुई। फिर देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। काफी देर तक आवागमन भी ठप रहा। पुष्कर ने बताया कि घायल युवक और दूसरी बाइक पर रहे उसके साथी युवक कौन थे, कहां के थे, यह नहीं पता। आग बुझाने के बाद मामले में ओबरा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें