फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर; घर लौट रहा था, रास्ते में बदमाशों ने किया ऐसा

Wed, 16 Oct 2024 08:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रतनपुरा ईटहरी गांव की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली युवक के जांघ में लगी है। घायल युवक की पहचान रतनपुरा ईटहरी वार्ड एक निवासी पंकज दास के बेटे सोनू कुमार (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन


बदमाश ने सोनू के ऊपर गोली चला दी
युवक की मां रंजन देवी ने बताया कि सोनू घैलाढ़ में ईटहरी के ही ललटू दास के साथ घर में शटरिंग लगाने का काम करता है। मंगलवार की शाम काम कर वह ललटू दास के साथ पिकअप से घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को रुकने का इशारा किया। पिकअप रुकते ही एक बदमाश ने सोनू के ऊपर गोली चला दी। गोली युवक को कमर के नीचे जांघ में लगी है।

जांच में जुटी मधेपुरा पुलिस की टीम
स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें