फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, परिजन बोले- हत्या कर दी; लड़की वालों ने कहा- खुद को मारी गोली

Mon, 11 May 2026 04:55 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: कदमकुआं इलाके में सबकुछ सामान्य था। अचानक गोली चली और माहौल बदल गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा युवक जमीन पर गिरा हुआ था। वह खून से लथपथ था। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
युवक ने खुद को मारी गोली।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके में एक युवक की लाश मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक की लाश उसकी प्रेमिका के घर से मिली है। लड़की वालों का कहना है कि युवक ने लड़की और उसकी मां के सामने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान बचा पाए। 
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच को बुलाया है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी की बात सामने आ रही है। युवक के पास हथियार कहां से आया? क्या मामला है पूरा? इन सब बिंदुओं पर जांच चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कदमकुआं थाने की पुलिस ने कहा कि घटना सैदपुर खटाल गली में हुई है। उसकी पहचान स्थनीय राहुल कुमार के रूप में हुई। जांच में पता चला कि युवक एक लड़की के घर गया और वहां जाकर अपनी जान दे दी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


राहुल के माता पिता ने क्या आरोप लगाया?
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल के पिता ललन प्रसाद ने कहा कि छह मई को राहुल की सगाई उसी लड़की से हुई थी, जिसके घर में उसकी लाश मिली है। आज लड़की ने उसे जबरदस्ती बुलाया। इसके बाद उसने अपने घरवालों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी। मां गुड़िया देवी ने कहा कि राहुल सिटी सेंटर मॉल में ड्यूटी पर था। आज उसे सैलरी मिली थी। लड़की ने उसे फोन करके बुलाया था। इसके बाद उसकी लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने राहुल के पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। 

Patna Route : अटल पथ के बाद पटना में एक और नई सड़क; नवीन सिन्हा पथ कहां से कहां ले लाएगा?

लड़की उससे बातचीत नहीं कर रही थी
लड़के के परिजनों का कहना है कि राहुल से लड़की बातचीत नहीं करना चाहती थी। लेकिन, राहुल बार बार बातचीत करने का दबाव बनाता था। लड़की इस रिश्ते से खुश नहीं थी। राहुल लड़की से मिलना चाहता था लेकिन वह मान नहीं रही थी। इसलिए वह लड़की के घर पहुंचा और खुद को गोली मार ली। इधर, पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें