बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं चालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के समीप की है।
स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई
मृतक चालक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले गंगा रावत का पुत्र गुड्डू कुमार रावत के रूप में हुई है। जबकि घायल सभी व्यक्ति की पहचान सौरभ कुमार, प्रेम प्रभाकर, कोमल कुमारी,अर्पणा कुमारी, राजीव कुमार, के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बिशनपुर से सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर रोसरा जा रहे थे। तभी तारा बरियारपुर के पास हादसा हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गाड़ी पर सवार पांच लोगों की हालत गंभीर
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानेदार ने बताया है कि स्कॉर्पियो और ट्रक में जबरदस्त आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।