फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूदी महिला, बच्चों की हुई मौत, महिला लापता

Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौरादाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूद गई। घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि महिला अभी भी लापता है।

विज्ञापन


छौरादाना थाना अध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि घटना थानाक्षेत्र के एकदारी गांव की है। मृतकों की पहचान गौरीशंकर यादव की बेटियों नीता कुमारी (8), रोशनी कुमारी (5) और अर्चना कुमारी (3) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है। पाठक ने बताया कि घटना गौरीशंकर के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें