फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में दुहरायी राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की ले ली जान

Mon, 23 Jun 2025 09:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास सासाराम

सार

Bihar : राजा रघुवंशी हत्याकांड की कहानी बिहार में फिर दुहरायी गई है। पत्नी से अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। अब पुलिस ने पूरी कहानी सबके सामने रख दी।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीते कई दिनों से सुर्खियों में चल रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सोमवार को रोहतास जिले से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिहरी नगर थाना क्षेत्र के इदगाह मोहल्ले में रहने वाली रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


आठ वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार प्रेमी मो इश्तेखार हसन का मृतक की पत्नी रेशमा खातुन के साथ विगत् आठ-नौ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब रेशमा खातुन के पति को हुई तो, उसने पूरी बात अपने परिजनों को बता दिया, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य रेशमा खातुन को डांट फटकार करने लगे। इससे नाराज होकर पत्नी रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी मो इश्तेखार हसन के साथ मिलकर एक सप्ताह पूर्व ही पति की हत्या की योजना बना डाली।
यह खबर भी पढ़ें-Love Affair: पति से तलाक बगैर रचाई शादी, मगर किससे! चर्चा में है बिहार में चाची-भतीजे का प्रेम प्रसंग
विज्ञापन


पत्नी और प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या 
हत्याकांड का खुलासा करते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि रेशमा खातून एवं उसके प्रेमी मोहम्मद इश्तेखार हसन ने ही मोहम्मद अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। योजना के अनुसार मो इश्तेखार हसन बीती रविवार की रात को ही कोलकाता से अपने दोस्त मोहम्मद जमशेद के साथ डिहरी ऑन-सोन आ गया एवं स्टेशन पर रूक कर रेशमा खातुन के फोन का इंतजार करने लगा। बीती रात करीब 01 बजे जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया तो सही मौका देखकर रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी इश्तेखार हसन एवं उसके दोस्त मो जमशेद को घर पर बुला लिया और घर के एक कमरे में सो रहे मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस दौरान मो जमशेद घर के बरामदे में खड़ा होकर परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
यह खबर भी पढ़ें-Tej Pratap Yadav: गर्लफ्रेंड फोटो वायरल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने की बात; लालू-तेजस्वी पर क्या कहा?
विज्ञापन


बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस
वहीं इस वारदात के दौरान बगल के कमरे में सो रहे मृतक के पुत्र को जब कमरे से शोर एवं आहट सुनाई दी, तो वह जाग गया और घटना की सूचना  पुलिस को दे दी। जिसके बाद घटनास्थल पर तत्काल पहुंची डेहरी नगर थाना एवं डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

भागने के क्रम में प्रेमी व उसका दोस्त गिरफ्तार
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को घर के छत से कूदकर एवं एक अन्य व्यक्ति को घर के दरवाजे से भागने के क्रम में पकड़ लिया। इस हत्याकांड में पुलिस के समक्ष दोनों ने अपनी एवं मृतक की पत्नी रेशमा खातून की संलिप्तता स्वीकार की है तथा सभी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से मोहम्मद अशरफ का शव बरामद किया गया है तथा घटना के समय उपयोग किए गए तीन मोबाइल को भी जप्त किया है। हत्या के आरोपी मो इश्तेखार हसन डिहरी नगर थाना क्षेत्र के नीलकोठी गुरूद्वारा गली एवं मो जमशेद कोलकाता का रहने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें