बिहारवासियों में बारिश का इंजतार कर रहे लोगों के लिए काम की खबर है। पटना में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। धूप और छांव का खेल जारी है। फिलहाल कुछ देर तक तो राजधानी में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने पूरे बिहार के कुछ भागों बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सारण, वैशाली, मधेपुरा, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, सहरसा, सुपौल, बांका और पूर्णिया में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कहा कि कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 29 अगस्त से चार सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
आज इन जिलों के में बारिश के आसर
मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इधर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से बचें। किसान अपने खेत में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।