फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के कई जिलो में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल

Sat, 04 Jul 2026 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवा के दौरान कमजोर ढांचों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार के लिए मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

पटना समेत इन जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं
पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय समेत दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के अधिकांश जिलों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

Bihar News: चर्चित टेंडर घोटाला केस में BAS अधिकारी पर सम्राट चौधरी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई है
मौसम विभाग की ओर से जारी पिछले 24 घंटे के तापमान के आंकड़ों के अनुसार राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना में 30.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 29.7 डिग्री, पूर्णिया में 29.5 डिग्री, मधुबनी और सुपौल में 28.8 डिग्री, दरभंगा में 28.3 डिग्री तथा भागलपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से लोगों को रात में भी उमस का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में मानसूनी गतिविधियां अभी सक्रिय बनी हुई है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। ऐसे में किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें