फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सुबह कोहरे की चादर, दोपहर में खिलेगी धूप; सात दिन बारिश नहीं होगी, पटना समेत कहां का मौसम कैसा रहेगा?

Fri, 27 Nov 2026 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार में ठंड बढ़ने के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह कोहरा, रात में सर्दी और दोपहर में धूप का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए क्या अनुमान जताया है? पटना में कब गिरेगा पारा और किन इलाकों में अधिक ठंड महसूस होगी? जानिए अगले पांच दिनों के मौसम का पूरा हाल...
विज्ञापन
सुबह और शाम के समय मौसम में छाया रहा धुंध।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। इस बीच सुबह के समय कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, अगले सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं और पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक सुबह के समय राज्य के कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। इसके बाद दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


पटना में 26 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान
राजधानी पटना में सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और देर रात ठंड का असर अधिक महसूस होगा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। पटना में 2 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरकर करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

उत्तर और दक्षिण बिहार में ऐसा रहेगा तापमान
तापमान के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन


अरवल सबसे ठंडा, भभुआ में सबसे अधिक तापमान
राज्य में दर्ज तापमान के आंकड़ों के अनुसार, अरवल सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, भभुआ में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 11.2 से 16.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल बिहार में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह कोहरा और रात में ठंड लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है, वहीं दोपहर की धूप राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

30 नवंबर और एक दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर से एक दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। 27 नवंबर को पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। वहीं, 29 नवंबर को दिन का तापमान बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 30 नवंबर को पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, एक दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। यानी अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के मुताबिक, इन पांच दिनों में सुबह के समय फॉग और मिस्ट यानी कोहरा व धुंध का असर देखने को मिल सकता है। बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को धुंध के कारण सतर्क रहने की जरूरत है। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें