फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शादी का जश्न, कार का सनरूफ और अचानक ड्राइवर पर बरसी लात! अनंत सिंह का वीडियो वायरल

Fri, 27 Nov 2026 11:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह का बेटी की शादी के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह SUV की सनरूफ से लोगों का अभिवादन करते हुए पहले ड्राइवर को गमछे से मारते और फिर लात मारते दिखाई दे रहे हैं। उनकी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हुई थी।
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा के विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उनकी बेटी की शादी के जश्न का बताया जा रहा है। इसमें अनंत सिंह SUV की सनरूफ से बाहर निकलकर मेहमानों और समर्थकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह पहले अपने ड्राइवर को गमछे से मारते हैं और फिर उसे लात मारते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में है।

सनरूफ से हाथ हिलाते रहे, ड्राइवर को गमछे से मारा और फिर जड़ दी लात

वायरल वीडियो में अनंत सिंह एक SUV की सनरूफ से बाहर खड़े हैं। गाड़ी के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक वह ड्राइविंग सीट पर बैठे अपने ड्राइवर की तरफ गमछा घुमाते हैं और फिर उसे लात मारते दिखाई देते हैं। इस घटना के बावजूद वह सनरूफ से बाहर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते रहते हैं।

25 नवंबर को हुई बेटी शिवांगी की शादी

यह वीडियो अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के समारोह का बताया जा रहा है। 25 नवंबर को शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ हुई। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान और समर्थक शामिल हुए थे। इसी दौरान जश्न के बीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियो में ड्राइवर के साथ अनंत सिंह का व्यवहार लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद अनंत सिंह या उनके ड्राइवर की ओर से इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें