फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी; बिहार के इन इलाकों में 20 और 21 फरवरी को बारिश के आसार

Mon, 19 Feb 2024 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आगामी 20 और 21 फरवरी को बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग में इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखी जा सकती है। इसलिए पहले ही मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में रहा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, और मधेपुरा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, और सिवान, गया, जहानाबाद, अरवल, और रोहतास में 20 और 21 फरवरी को हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों को बदलते मौसम में गर्म कपड़ा पहनना और सावधानी बरतने के लिए भी सुझाव दिया है। मौसम विभाग में किसानों को भी अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने का सलाह दिया है।

हवा की गति में तेजी से वृद्धि हुई है
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, इससे बिहार के जिलों में ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग का मानना है कि 22 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हवा की गति और धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार 18 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में हवा की गति में तेजी से वृद्धि हुई है। 20 फरवरी तक हवा की गति 20से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें