फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात से तीन की मौत; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 21 Mar 2026 08:31 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। शुक्रवार को कई जिलों में आंधी और बारिश के कारण लोगों को कंबल तक निकालना पड़ गया। शनिवार सुबह भी कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। कोसी सीमांचल के जिलों में अहले सुबह बारिश हुई है। लोगों को ठंड महसूस हो रही है। आज मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, रोहतास, भभुआ,  औरंगाबाद,  भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। 

पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शुक्रवार शाम और रात वज्रपात के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।  गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जमुई के चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी शिक्षक रंजीत दास की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कहर, सारण में युवक की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

मौसम विभाग की अपील पढ़िए
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें