फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: फिर से झुलसाने लगी गर्मी, सात जिलों का पारा पहुंचा 40 डिग्री पार; 11 जून से राहत मिलने के आसार

Mon, 09 Jun 2025 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि धूप में निकलने से बचें। खूब पानी पीएं। तबीयत खराब लगने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।  
विज्ञापन
जहानाबाद में गन्ने का जूस पीती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगध, शाहाबाद, तिरहुत, अंग, मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज धूप ने पटना समेत कई जिलों में पारा को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दिया है। मौसम विभाग ने अनुसार, कोसी-सीमांचल के एक या दो स्थानों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश के आसार नहीं है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसमें कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। अगले 24 से 48 घंटे तक बिहार के मध्य और पश्चिमी भागों में अगर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


11 से 15 जून तक पूरे बिहार में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 जून से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बारिश के आसार हैं। वहीं 11 जून से 15 जून तक पूरे बिहार में एक या दो स्थानों पर पर बारिश के आसार हैं। 
अपराध नियंत्रण के लिए बनाई गई क्विक मोबाइल टीम, 124 टीम लगातार करेगी गश्ती; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में रोहतास और गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 40.5 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, और गया तथा बिक्रमगंज में 40.2डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया क्या-क्या सावधानियां बरतें

  • तेज धूप में निकलने से बचें।
  • हल्के, हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलने पर अपना सिर कपड़े, टोपी या छाते से ढकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें