फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: पटना, अरवल समेत इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Tue, 01 Jul 2025 10:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग की मानें तो पांच जुलाई तक पूरे बिहार में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात के भी आसर हैं। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
राजधानी पटना के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना समेत कई जिलों में सोमवर रात को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। लेकिन, मंगलवार सुबह होते ही धूप और छांव का खेल शुरू हो गया। सुबह करीब नौ बजे राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग ने पटना, अरवल, सारण, वैशाली, सीवान, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, बांका, समस्तीपुर, भोजपुर, अरवल, नालंदा, लखीसराय और बेगूसराय में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, एक जुलाई को बिहार के कैमूर, रोहतस, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, अरवल, भोजपुर, और बक्सर में भारी बारिश और वज्रपात के आसर हैं। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपलगंज में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी के जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। 
तेज रफ्तार ट्रक ने डीटीओ ऑफिस की गाड़ी में मारी टक्कर, ESI की मौत; कर्मचारी समेत तीन की हालत गम्भीर
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में बीती रात हुई झमाझम बारिश
पटना में सोमवार रात पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। मेघगर्जन भी काफी हो रहा है। कुछ जगह ठनका गिरने की खबर सामने आई। हालांकि, अब तक कहीं से जानमाल को नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इधर, झमाझम बारिश ने पटना स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश के कारण पटना जंक्शन समेत कई जगहों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें