फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आज 28 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में धूप नहीं निकली; 16 जुलाई तक कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Mon, 13 Jul 2026 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने कहा कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
बिहार में बारिश के आसार हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में आज भी मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में सुबह से धूप नहीं निकली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान राज्य के उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। इन जिलों में अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में 

विज्ञापन


आज 28 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना ने 13 जुलाई से 14 जुलाई तक के लिए राज्य के 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मेघगर्जन के दौरान वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित राज्य के पश्चिमी बिहार के कई जिलों में फिलहाल कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Bihar: मुखिया के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, जाते-जाते बोले- 'तुम गरीब हो; फिर चुनाव कैसे जीत जाते हो?'

16 जुलाई तक कहां कैसा रहेगा मौसम?
14 से 15 जुलाई को गया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 से 15 जुलाई को गया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 से 16 जुलाई को सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार को छोड़कर पूरे बिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट कारी किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें