फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: सीतामढ़ी में फिर मानसून हुआ सक्रिय; जिले वासियों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Fri, 01 Sep 2023 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi Weather: सीतामढ़ी में शुक्रवार को अचानक जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब 11.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी है। हालांकि बारिश शुरू होने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
मौसम बदलने के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में एक फिर मानसून के सक्रिय होने लगा है। आलम यह है कि, पिछले चार दिनों से बेहद गर्मी पड़ रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे। इसी बीच शुक्रवार को अचानक 11 बजे करीब मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब 11.30 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी है। आसमान में देखने से ही साबित हो रहा है कि एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जबकि, शुक्रवार की अहले सुबह से ही काफी तेज धूप निकली हुई थी। उसकी वजह से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। लेकिन मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


दरअसल, बारिश के साथ-साथ बिजली विभाग द्वारा बिजली कटौती से भी लोग काफी परेशान थे। शहरी क्षेत्र में भी दिन तो दिन रात को भी घंटों बिजली गुल रहती है। ऐसे में आसमान में काले बादलों को देखते ही लोग खुश हो गए। कुछ ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बारिश से जिले वासियों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

पिछले दो-तीन दिनों तक जिले का तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. लालता प्रसाद वर्मा के द्वारा 26 अगस्त तक बारिश होने की बात कही गई थी। इधर, चार दिनों तक काफी गर्मी होने को लेकर अलर्ट किया गया था। पूरे चार दिनों तक झुलसाती गर्मी के बाद बारिश ने लोगों को सुकून दिया है। दूसरी तरफ, किसान के खेतों में भी धान की फसल जल रही थी। लेकिन, बारिश को देखकर किसानों में भी खुशी नजर आ रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने अभी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इधर, नेपाल में बरसात को लेकर फिर से जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें