फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Alert Today : बिहार में लू का अलर्ट जारी, पटना समेत 13 जिलों में हीट वेव; जानिए, आपने शहर का हाल

Tue, 18 Apr 2023 04:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार दोपहर में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। राज्य के 13 जिलों में हीट वेव चल रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से तेज धूप में नहीं निकलने की अपील की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार दोपहर में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। विभाग का कहना है कि पटना समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें हीट वेव चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी चंपारण, खगड़िया और बांका में सीवियर हीट वेव चलने के आसार हैं।  इसलिए धूप में निकलने से बचें। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43.4 डिग्री पहुंच गया है। बिहार में शेखपुरा सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। 

विज्ञापन


13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया। साथ ही लोगों से धूप में नहीं निकलने की अपील की है। इनमें पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखुपरा, वैशाली, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, कटिहार, नवादा, नालंदा, अररिया, सीवान शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है, पारा चढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया है। पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे यहां का अधिकतम तापमान पटना का अधिकतम तापमान 42. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

22 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 22 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। राज्य में गर्म पछुआ हवा के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों में अगले 20 अप्रैल तक लू के हालात बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। कहा  कि दोपहर में कम से कम घर से बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो दोपहर के समय घर में ही रहे। आने वाले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों कि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें