फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सरकार से सेनेटरी पैड मांगने वाली वायरल गर्ल अब इस कारण चर्चा में; इस बार पुलिस तक पहुंच गया मामला

Wed, 14 Jun 2023 07:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सरकार से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड की मांग करने वाली वायरल गर्ल रिया ने प्लेटफॉर्म टिकट की मांग को लेकर महिला टीसी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर रिया ने पटना के जीआरपी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
वायरल गर्ल रिया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरकार से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड की मांग करने वाली वायरल गर्ल रिया कुमारी ने बुधवार की शाम प्लेटफॉर्म टिकट की मांग को लेकर महिला टीसी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर वायरल गर्ल रिया कुमारी ने पटना के जीआरपी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि रिया पासवान के द्वारा जीआरपी थाने में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें एक महिला टीसी के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सेनेटरी की मांग करने वाली खुद थी बेटिकट 
एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी हरप्रीत कौर से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी की मांग कर मशहूर होने वाली लड़की आज फिर चर्चे में है। आज वजह है कि पटना जंक्शन पर तैनात महिला टीसी ने उससे प्लेटफोर्म तिक्त की मांग कर दी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। और देखते ही देखते प्लेटफोर्म पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। रिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस महिला टीसी ने मेरे साथ मारपीट की है इसलिए उसे बर्खास्त किया जाय।घटना के संबंध में रिया का कहना है कि बुधवार को वह अपने किसी परिजन को ट्रेन पकड़ाने पटना जंक्शन आई थी। इसी क्रम में वह प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंच गई। इस बीच महिला टीसी ने उसे पकड़ लिया और टिकट की मांग करने लगी। रिया कुमारी ने अपने पास टिकट नहीं होने की बात कह कर यह कहने लगी कि वह टिकट खरीद लेगी। इसी बात को लेकर महिला टीसी और रिया कुमारी के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच रिया कुमारी ने आरोप लगाया है कि महिला टीसी ने रिया के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की है जिससे वह घायल हो गई है। काफी हो हंगामा करने के बाद रिया ने जीआरपी थाने में महिला टीसी के खिलाफ आवेदन दिया है। जीआरपी थाना के प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

जानिए कौन है रिया 
पटना की रिया कुमारी एक कार्यक्रम के दौरान आईएएस अधिकारी हरप्रीत कौर से दलित लड़कियों के लिए सेनेटरी की मांग कर बैठी थी। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारे में उसकी काफी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि सरकार महादलितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस मामले को लेकर महादलित लड़की रिया कुमारी रातों रात सुर्खियों में आ गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें