भाजपा विधायक को टांग कर बाहर ले जाते मार्शल।
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है
भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मैंने केवल हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर सवाल किया और CM नीतीश कुमार को बुलाकर जवाब देने की मांग की थी। इस पर ही स्पीकर ने मार्शल को बुला लिया और मुझे सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इससे आक्रोशिश होकर भाजपा के विधायकों ने सदन ेसे वॉकऑउट कर दिया। इसके सदन सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
बिना जांच रिपोर्ट के ही बयानबाजी कर रहे हैं मुख्यमंत्री
इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नालंदा और सासाराम में हुई हिंसक वारदात पर जवाब देने से सरकार भाग रही है। सदन के अंदर न तो सीएम हैं औ न ही डिप्टी सीएम। हमलोगों ने नालंदा-सासाराम की घटना पर सीएम नीतीश कुमार को जवाब देने की मांग की। इतनी सी बात पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे विधायक को बाहर निकलवा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में हुई हिंसा पर न्यायिक जांच करने की मांग की। इधर, बिहार विधान परिषद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नालंदा और सासाराम केस की जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है तो मुख्यमंत्री कैसे इस मामले में बयानबाजी कर रहे हैं। घटना के बावजूद दोनों जगह 72 घंटे तक फ्लैग मार्च नहीं करवाया गया। केंद्रीय बल ने आकर सुरक्षा दी तब जाकर हालत में सुधार हुआ।