फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: वक्फ संशोधन बिल को लेकर सदन में प्रदर्शन, विपक्ष के विधायकों ने किया जमकर हंगामा

Wed, 26 Mar 2025 12:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बुधवार सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी ने एक न सुनी। 
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के 17वें दिन महागठबंधन के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष के आते ही महागठबंधन के विधायक प्रदर्शन करने लगे। सभी विधायक वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रदर्शन करन लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों  को शून्य काल में अपनी बात रखने की बात भी कहीं लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। विधानसभा अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि सदन का प्रसारण लाइव हो रहा है। इसे सभी लोग देख रहे हैं। आपलोग कृपया बैठ जाएं। लेकिन, राजद और भाकपा माले के विधायक नहीं माने और वेल में आकर हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन


इस कुछ विधायकों ने कुर्सियां उठा ली। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को ऐसा करने से मना किया। लेकिन, विधायक वक्फ बिल को लेकर हंगामा करने लगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि18 दिन आप के सहयोग से सदन अच्छे से चला है। अब बस दो दिन बचे हैं। क्यों हंगामा कर रहे हैं? सदन को चलने दें।" आपलोग सदन को क्यों चलने नहीं दे रहे हैं। शून्य काल में अपनी बात रखें। लेकिन, विधायक नहीं मानें।

विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही महज 12 मिनट ही चल पाई इसके बाद सभी विधायकों को परिसर में जाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की फोटोग्राफी होगी। इसलिए आप सभी लोग वहां चलें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में बीए के छात्र ने किया सुसाइड

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें