विधानसभा परिसर में धरना पर बैठे भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
BJP विधायक पर सदन में माइक तोड़ने का आरोप
इसी बीच बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर BJP के विधायक ने हंगामा करने लगे। कानून व्यवस्था और भ्रष्ट्राचार समेत अन्य कई मुद्दे पर विपक्ष में बैठी भाजपा ने सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया। BJP विधायक लखेंद्र पासवान पर सदन में ही माइक तोड़ने का भी आरोप लगा। कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए स्पीकर ने कहा कि इस मामले में पर कार्रवाई होगी। इधर, विधायक लखेंद्र पासवान ने वह आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अचानक उनका माइक बंद कर दिया गया। मैं माइक को ऑन करने की कोशिश कर रहा था कि वह खुल गया। मैंने माइन नहीं तोड़ा। महागठबंधन की नेताओं ने मेरे लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
नेता प्रतिपक्ष बोले- दलित विधायक को गाली दी गई
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने माइक तोड़ने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि माइन तोड़ने की बात बिल्कुल गलत है। सत्ता पक्ष के MLA ने हमारे दलित विधायक को गाली दी और धमकी भी दी। बिहार में जंगलराज है।
विधान परिषद अपडेट्स...
माइक तोड़ने के मामले पर विधान परिषद में भी जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह एक तरफा कार्रवाई है। माले विधायक और राजद विधायक द्वारा BJP विधायक को गाली दी गई। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज इस तरह से उत्पन्न हुई बिहार विधानसभा में सरकार बौखलाई हुई है। 600 करोड़ जो मिला है, उससे बौखलाई हुई है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष राजद के पार्टी के कार्यालय की तरह काम कर रहे हैं।