विधानसभा में हंगामा करते भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा सत्र की शुरुआत से भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा मंत्री इसराइल मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद सभी विधायक विभानसभा अध्यक्ष के सामने बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसी बीच ऊर्जा मंत्री ने अपने विभाग में बजट अनुदान मांग पढ़ना शुरू किया लेकिन अगले ही मिनट विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। इसके बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने बजट अनुदान मांग पेश किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम हत्या में आया
मीडिया से बातचीत करने हुए भाजपा विधायकों ने कहा कि मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम हत्या में आया है। मृतक की मां थाना पर बैठी है। अब दामाद को भी मारने की धमकी मिल रही है। मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
कांग्रेस विधायक बोले- बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए
बता दें कि मद्य निषेध और निबंधन विभाग के बजट अनुदान मांग पेश होने वाली है। बिहार सरकार शराबबंदी को सफल बता रही है। वहीं भाजपा इसे पूरी तरह से असफल है। भाजपा मद्य निषेध विभाग में कटौती प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इधर, शराबबंदी पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए। उसमें क्या-क्या और सुधार होना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में अफीम-गांजा पर भी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार का ध्यान सिर्फ शराब पर है। इधर, नई पीढ़ी गांजा और चरस का सेवन कर बर्बाद हो रही है।