फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लालू यादव की पार्टी के सम्मेलन में जूतमपैजार, दो पक्ष भिड़े; पूर्व मंत्री श्याम रजक के रोकते नहीं रुके

Thu, 28 Sep 2023 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राजद के एक कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई। पार्टी के ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उन्हें ऐसा करने से मना करते रहे लेकिन दोनों गुट एक दूसरे को पीटते रहे।
विज्ञापन
राजद नेता विनोद श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू यादव की राजद पार्टी के कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई। पार्टी के ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख राजद विधायक सह मोतिहारी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव भी मंच पर से कूदकर मामला को शांत कराने लगे। इसी बीच पहले गुट ने दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मोतिहारी जिला के बापू सभागार की है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

ऐसे आपस में भीड़ गये राजद के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
ऐसे बिगड़ा मामला 
बापू सभागार में कार्यक्रम शुरु होते ही कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मंच पर राजद नेता व लालू परिवार के बेहद करीबी नेता विनोद श्रीवास्तव के लिए कुर्सी नहीं लगाई गई थी। इस बात को लेकर उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद कल्याणपुर के विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव गुस्से में आ गये। वे गुस्से में मंच से कूदकर विनोद श्रीवास्तव के पक्ष में नारेबाजी कर रहे समर्थकों और राजद के पूर्व मीडिया प्रभारी सनोज यादव के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मामला और ज्यादा बिगड़ गया। दोनों तरफ से काफी हंगामा हुआ। 
राजद के पूर्व मीडिया प्रभारी को भी पीटा। काफी हंगामा के बाद फिर कुर्सी आगे किया गया और सब कुछ ठीक हो गया था। फिर अचानक मंच से जिला अध्यक्ष उतरे और राजद के पूर्व मीडिया प्रभारी सनोज यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी।

खूब रोये राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष 
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने मंच पर फूटफूट कर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनोज यादव ने मुझे धमकी देते हुए कहा है कि मैं तुमको यहां से भगा दूंगा, मंच पर से उतार दूंगा। विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक मेरे शरीर में खून रहेगा सांस चलेगी मैं चंपारण की जनता की सेवा करता रहूंगा। मेरे रोएं रोएं में लालू यादव और राजद परिवार है। उन्होंने कहा कि मैं न तो पार्टी बदलता हूं और न नेता बदलता हूं। मेरा एकमात्र मेरा नेता लालू यादव हैं फिर तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी हैं। मैं शुरू से ही राजद में था राजद में हूं और राजद में रहूंगा। लेकिन कोई यह कह दे कि मैं तुमको भगा दूंगा, शहर छुड़वा दूंगा, मैं अदना सा आदमी हूं आप बड़े लोग हैं। आप मुझे छुड़ा सकते हैं लेकिन मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के दिल में बस चुका हूं इसलिए मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। मेरा राजद है और रहेगा।

श्याम रजक की भी नहीं मानी बात 
कार्यक्रम के दौरान वहां मंच पर राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हंगामा शुरू होते ही श्याम रजक अपनी कुर्सी से उठे और हंगामा कर रहे राजद के कार्यकर्ताओं को समझाने लगे लेकिन काफी समझाने के बाद भी दोनों गुट के कार्यकर्ता उनकी बात को मानने को तैयार नहीं था। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें