फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएमसीएच में इस महीने लगेंगी दो सीटी स्कैन और एक एमआरआई मशीन, बिहार में पहली बार रिसर्च आधारित सुविधा

Thu, 09 Jul 2026 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पीएमसीएच में इस महीने दो सीटी स्कैन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित होगी। नई मशीनों से प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच संभव होगी। इससे प्रतीक्षा समय घटेगा, शोध को बढ़ावा मिलेगा और कम शुल्क पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी महीने नए रेडियोलॉजी भवन में दो अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन और एक रिसर्च आधारित एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। इन मशीनों के शुरू होने के बाद मरीजों को कम समय में बेहतर गुणवत्ता की जांच सुविधा मिलेगी। साथ ही चिकित्सकों को जटिल बीमारियों के अध्ययन और शोध में भी मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पीएमसीएच में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की स्थापना से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और कम लागत पर बेहतर जांच सुविधा बिहार में ही उपलब्ध होगी। सरकार का लक्ष्य है कि इलाज और जांच के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महीने के अंत तक नए रेडियोलॉजी भवन में दोनों सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार ऐसी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं, जिनका उपयोग मरीजों की जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों पर शोध के लिए भी किया जाएगा।

विज्ञापन


पढे़ं:  राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?

उन्होंने कहा कि नई मशीनों की क्षमता मौजूदा मशीनों की तुलना में अधिक होगी। प्रत्येक मशीन से 24 घंटे में 100 से अधिक मरीजों की जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों की प्रतीक्षा अवधि घटेगी और जांच रिपोर्ट भी पहले की तुलना में जल्दी मिल सकेगी।

मशीनों के संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की नियुक्ति की जाएगी। डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीएमएसआईसीएल ने मशीनों के संचालन के लिए कार्यबल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही रोगी कल्याण समिति की बैठक में मरीजों की जांच के लिए न्यूनतम शुल्क तय किया जाएगा।

पीएमसीएच में जांच सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। जून महीने में अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में 2,34,018 से अधिक जांचें की गईं। नई मशीनों के शुरू होने के बाद जांच क्षमता और बढ़ेगी तथा मरीजों को एक ही परिसर में कम समय और कम शुल्क पर आधुनिक जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें