फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर हत्याकांड में गिरफ्तार 'मुन्नी' पर मची रार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में काननू व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वाले इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर संतोष झा की बहन मुन्नी देवी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों इंजीनियरों की हत्या के बाद से ही मामले में गैंगस्टर संतोष झा और उसकी बहन बहेरी ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी का नाम सामने आ रहा था। मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में भी खींचतान शुरू हो गई है।

सत्तारूढ़ जेडीयू ने जहां मुन्नी देवी पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम से नजदीकी का आरोप लगाया तो आरोपों पर पलटवार करते हुए हम ने इसे झूठ का पुलिंदा बता दिया है। प्रेस कान्फ्रेंस में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जेडीयू के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

जेडीयू ने लगाया मुन्नी के हम से नजदीकी के आरोप

जानकारी के अनुसार पटना पुलिस ने हत्याकांड में मुन्नी देवी और उसके पति संजय लालदेव को लहरी सराय स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी संपति जब्त करने की तैयारी में है।

हत्याकांड के बाद पुलिस की पूरी जांच गया जेल में बंद गैंगस्टर संतोष झा के इर्द गिर्द सिमट गई है। पुलिस के अनुसार रंगदारी न देने पर ही संतोष झा ने दोनों इंजीनियरों का कत्ल करवाया था। पुलिस के अनुसार दरभंगा हाइवे पर काम में जुटे इंजीनियर ब्रजेश कुमार और मुकेश कुमार की हत्या दो बाइक सवारों ने की थी।
 
इन हत्याकांड के बाद ही बिहार में जंगलराज की वापसी के आरोप लगने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को तुरंत सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। वहीं मुन्नी देवी की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू ने कुछ तस्वीरों के जरिए आरोप लगाया था कि उसकी नजदीकियां पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी हम से हैं।
विज्ञापन

विपक्षी दलों ने जंगलराज वापसी पर नीतीश को घेरा

तस्वीरों में मुन्नी देवी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के साथ मंच साझा करती दिख रही है। हालांकि इन आरोपों के सामने आने के बाद हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जेडीयू के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार विपक्षी दलों पर इस तरह के आरोप लगा रही है।

रिजवान के अनुसार मांझी के साथ मुन्नी देवी की जो तस्वीर जेडीयू ने लोकसभा चुनावों के दौरान की बताते हुए जारी किया है उसमें वह स्वेटर पहने दिख रही है। जबकि लोकसभा चुनाव गर्मियों में हुए थे और उस दौरान संभव नहीं था कोई स्वेटर पहनकर घूमे।

रिजवान ने कहा सरकार कानून व्यवस्‍था संभालने में सक्षम नहीं है उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। बता दें कि भाजपा सहित राम विलास पासवान और अन्य विरोधी दल बिहार में जंगलराज वापसी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें