फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 23 बच्चे घायल; नेशनल हाइवे पर बेगूसराय में बड़ा हादसा, तीन गंभीर

Thu, 05 Sep 2024 12:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Accident News : बिहार के बेगूसराय में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को ऐसी टक्कर मारी कि बच्चों की गाड़ी उछलते हुए डिवाइडर पर जाकर अटक गई। गाड़ी में सवार सभी 23 बच्चे इसमें घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन पर सवार 23 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें तीन बच्चें की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है। 

 

लोगों का कहना है कि गुरुवार सुबह बच्चों को विद्या एंग्लो वैदिक अकादमी स्कूल छोड़ने के लिए गाड़ी जा रही थी। हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 23 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। मौके पर रिफाइनरी थाने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश चल रही है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में आरुषि कुमारी (8), कुंज बिहारी(9), निकिता कुमारी(9), अनुभव कुमार(4), दिलखुश कुमार(4), सुमित कुमार(12), सोनम कुमारी(10), साधना कुमारी(8), सोनाली कुमारी(6), प्रीतम कुमार, पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी, विराट कुमार सहित कुल 23 बच्चे शामिल हैं। वहीं प्रीतम कुमार ,पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी और विराट कुमार की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें