फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में ट्रक ने टैंपू में मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 22 Feb 2023 01:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ने टैंपू में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में एक व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले में अकबरपुर थाना के दीदी गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर शर्मा के 26 साल के बेटे अजय कुमार शर्मा की ट्रक और टैंपू की टक्कर में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन की तरह अजय कुमार शर्मा अपने गांव से टैंपू पर सवार होकर नवादा में जींस सिलाई का काम करने नवादा जाया करता था। 

विज्ञापन


बता दें कि अजय कुमार शर्मा पिछले एक साल से जींस सिलाई का काम करता था। बुधवार सुबह अपने गांव से टैंपू पर सवार होकर वह नवादा जा रहा था। ऐसे में अचानक फुलमा के समीप ट्रक और टैंपू की टक्कर में अजय कुमार शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज पावापुरी बीम्स में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें