बिहार के कैमूर जिले में नाबालिग द्वारा एक आदिवासी महिला से बलात्कार करने की घटना सामने आई है। सूचना के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंर्तगत महौर गांव में तब हुई जब आदिवासी महिला खेत में घास काट रही थी। पीड़ित महिला बोलने और सुनने में असमर्थ थी।
पीड़िता के पति ने इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के अंर्तगत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पति के मुताबिक नाबालिग 8वीं कक्षा का विद्यार्थी है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता को गुरुवार की देर रात जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी नाबालिग था और उनके खिलाफ कार्रवाई तभी की जाएगी जब मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होगी।