फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर घोटालाः बच्चा राय के गिरिराज से संबंधों पर लालू-तेजस्वी ने बोला हमला

Mon, 13 Jun 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
बिहार के टॉपर घोटाले के एक और मास्टरमाइंड बच्चा राय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट करने वाले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर गिरिराज सिंह पर निशाना साध दिया है। इस बार उन्हें साथ मिला है अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का। 
विज्ञापन


तेजस्वी ने सवाल किया है कि गिरिराज सिंह बच्चा राय के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करें, तो लालू यादव ने इन तस्वीरों के बहाने केंद्रीय मंत्री को निशाने पर ले लिया है। हालांकि लालू-तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि हम ऐसे अनेक कार्यक्रमों में जाते रहते हैं जहां लोगों को सम्मानित किया जाता है। 

अब नकल का घोटाला तो वो इनके राज में किया है इनकी सरकार है ये बताएं। वहीं गिरिराज के इस जवाब पर तेजस्वी ने फिर सवाल दाग दिया है कि अगर आरोपी बच्चा राय हमारा करीबी होता तो गिरिराज सिंह जी आपकी जगह हमारे लोग उसे अवार्ड दे रहे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट पर फिर बोला गिरीराज सिंह पर हमला

- फोटो : twitter
बता दें कि एक दिन पहले ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घोटाले के मुख्य आरोपी बच्चा राय की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट की थी जिसमें वह वर्तमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार लेता दिख रहा था। इन्हीं तस्वीरों में से एक बच्चा राय के पिता की भी थी जो कार्यक्रम में गिरिराज सिंह के साथ ही बैठे थे। इन्हीं तस्वीरों के बहाने तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री पर हमला बोला ‌था। 

तेजस्वी के बाद उनके पिता लालू यादव ने बच्चा राय से गिरिराज सिंह की नजदीकियों पर सवाल खड़ा किया। हालांकि गिरीराज ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि "वह अनेक कार्यक्रमों में जाते हैं जहां लोग उन्‍हें पुरस्कृत करते रहते हैं।"

"ऐसे में हो सकता है कि किसी ऐसे कार्यक्रम में बच्चा राय की तस्वीरें उनके साथ ‌खिंच गई हों। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था कि बच्चा राय बिहार सरकार के नजदीकी हैं इस पर कोई नहीं बोल रहा।" 

वहीं तेजस्वी ने कहा '"बिहार के भाजपा नेता जानते हैं कि आप कितने सच्चे हैं, यही कारण है इस मुद्दे पर सुशील मोदी सहित बाकी नेता चुप हैं।" तेजस्वी ने आगे कहा- "अगर आरोपी बच्चा राय हमारा करीबी होता तो गिरीराज सिंह जी आपकी जगह हमारे लोग उसे अवार्ड दे रहे होते आप नहीं, समझे कि नहीं।" अगर आरोपी बच्चा राय हमारा करीबी होता तो @girirajsinghbjp जी आपकी जगह हमारे लोग उसे अवार्ड दे रहे होते आप नहीं, समझे कि नहीं। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 13, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें