फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रसिद्ध बखोरापुर काली मंदिर कैंपस में रॉड-हथियार लहराते तीन युवकों ने बैंक को लूटा

Thu, 05 Jan 2023 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

आरा में दिनदहाड़े नकाबपोश तीन हथियारबंद अपराधियों ने बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से लगभग एक लाख रुपये लूट लिए।
 
विज्ञापन
बैंक शाखा में घुसने के पहले जैकेट से हथियार निकालते दिखे अपराधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भोजपुर  में दिनदहाड़े नकाबपोश तीन हथियारबंद अपराधियों ने बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला बड़हरा थाना क्षेत्र का है। दिनदहाड़े हुए बैंक लूट के इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


तीन नकाबपोश अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम- 
दिन के करीब 1:30 बज रहे थे। तभी बैंक के अंदर तीन नकाबपोश अपराधी हथियार के साथ घुसे और फिल्मी अंदाज में सभी ग्राहकों को एक तरफ कर दिया। फिर बैंक में मौजूद कैशियर के पास जा कर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हथियार दिखाया और काउंटर के सारे रूपए लूट लिए। बैंक के जॉइंट मैनेजर राकेश कुमार गुप्ता ने घटना के संबंध में बताया कि 20 से 25 वर्ष के तीन युवक हथियार लेकर अचानक बैंक में घुस गए। इससे पहले कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपराधी बैंक में मौजूद सभी ग्राहकों के साथ मारपीट करने लगे। लूटने से पहले सभी लोगों को एक जगह बंद कर दिया और कैशियर के पास रखे हुए करीब एक लाख रुपये लूट लिए। मैनेजर ने बताया कि सबके पास हथियार के अलावा भी अन्य लोहे के रॉड थे ।  सभी नकाब लगाए थे और काले रंग का बैग लिए हुए थे। अपराधियों के जाने के बाद मैनेजर ने बड़हरा थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़हरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें