फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इस जंगल से 10 किलो का तीन प्रेशर IED बरामद, सुरक्षा बलों के खिलाफ नक्सलियों ने रची थी बड़ी साजिश

Sat, 31 Aug 2024 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया और औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगूराही एवं पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद किया गया है। समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
IED बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। दरअसल शनिवार को सुरक्षाबल नक्सल इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने गया जिले के पचरूखिया के जंगलों से तीन प्रेसर IED बम बरामद किया है। IED बम बरामद होने के बाद सुरक्षाबलों के साथ-साथ बिहार पुलिस पूरे इलाके में सर्च आपरेशन को तेज कर दी है।

विज्ञापन


प्रेशर IED जंगलों के रास्ते में प्लांट किया था
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका गया-औरंगाबाद डुमरिया के सीमा पर स्थित पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने दस केजी का तीन शक्तिशाली प्रेशर IED  बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलो के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर IED जंगलों के रास्ते में प्लांट किया था। हालांकि समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मंसूबे पर पानी फेर दिया। विगत कुछ दिन पहले भी पचरुखिया के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 12 प्रेशर IED को बरामद किया था। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा उक्त इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रहे है।

सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार गया व औरंगाबाद जिले के सीमा पर सुरक्षाबलों के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर किया है। उक्त अभियान में 205 कोबरा बटालियन के जवान और अधिकारी शामिल थे। वहीं संयुक्त कार्रवाई के दौरान नक्सल विरोधी अभियान के तहत शनिवार को लंगूराही एवं पंचरूखिया जंगलों से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद कर डिफ्यूज करने की प्रक्रिया में है। वहीं इस संबंध में 205 कोबरा के एक अधिकारी ने बताया कि गया व औरंगाबाद सीमा पर स्थित डुमरिया के लंगूराही एवं पंचरूखिया के जंगल से सुरक्षाबलों ने तीन प्रेशर IED को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें