फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पटना में आठ लाख रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 05:50 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 8 लाख रुपये घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। संवेदक द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किए गए सरकारी काम के बिल के भुगतान के एवज में इंजीनियर राकेश रिश्वत की मांग करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 8 लाख रुपये घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संवेदक द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि किए गए सरकारी काम के बिल के भुगतान के एवज में इंजीनियर राकेश रिश्वत की मांग करते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह विजिलेंस ने इस मामले में एक्शन लिया। आठ लाख रुपये रिश्वत लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इंजीनियर को पटना की कंकड़बाग कालोनी के पास नूतन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर राकेश के घर हुई निगरानी की रेड में लाखों रुपये की संपत्ति मिली है । नूतन अपार्टमेंट में राकेश के दो फ्लैट हैं। बताया जाता है कि इंजीनियर राकेश पटना हाईकोर्ट के समीप भवन प्रमंडल में पदस्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें