फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की?

Tue, 22 Sep 2026 10:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सीएम पर बड़ा आरोप लगा दिया। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों की जाति में यादव और मुस्लिम एंगल खोजा जा रहा है। आइये जानते हैं तेजस्वी यादव ने क्या-क्या आरोप लगाए?
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई छेड़छाड़ मामले पर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव सीएम और बिहार पुलिस के अधिकारी की बातचीत को मजाकिया अंदाज में पेश किया। साथ ही आरोपियों की जाति पूछने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आरोपियों की जाति पूछी जा रही है। मुस्लिम और यादव एंगल की खोज की जा रही है। ताकि इस मामले को अलग रंग दिया जाए। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा? आपको जस के तस पढ़ाते हैं... 
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा... 
  • CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? 
  • पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा 
  • CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है? 
  • पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था।
  • CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ?
  • पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
  • CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी। 
  • पुलिस:- सर मुश्किल है 
  • CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….
  • पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है।
  • CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो!
  • दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे? 
  • बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई है
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी कोई छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है। महिलाओं को 10 हज़ार रूपया नगद देकर और चुनाव बाद दो लाख रुपये ओर देने का देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर मौनी बाबा बन चुके है। एनडीए सरकार में महिलाओं, छात्रों, गरीबों और दलितों पर अत्याचार में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


बिहार: जमुई में लड़की से छेड़खानी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की पार्टी ने सम्राट सरकार को घेरा; किसने-क्या कहा?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें