तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन घटनाओं का मैं जिक्र कर रहा हूं वह सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएं है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएं नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों का जिक्र करते हुए एनडीए सरकार को घेरा। शनिवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार की एनडीए सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ़ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक़ की गोलियां ना खत्म हो जाएं।
विज्ञापन
तेजस्वी ने हाल में हुए 13 वारदातों का जिक्र किया
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन घटनाओं का मैं जिक्र कर रहा हूं वह सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएं है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएं नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत हैं। तेजस्वी ने हाल में हुए 13 वारदातों का जिक्र किया।
आलमगंज में पेशी से लौट रहे आरोपित की गोली मारकर हत्या
फुलवारीशरीफ में गोली मारकर हत्या।
नेउरा थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या।
खाजेकला के नवाब बहादुर रोड में युवक की गोली मारकर हत्या।
बिहटा थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या।
परसा बाजार में युवती की हत्या।
पटना के एजी कालोनी में युवक की हत्या।
शाहरपुर के माधोपुर दियारा में युवक की गोली मारकर हत्या।
शाहपुर में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या।
बख्तियारपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
छपरा में कोर्ट जा रहे बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या।
छपरा में युवक को गोली मारकर हत्या।
सिवान में छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या।
चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे
एक दिन पहले भी तेजस्वी यादव ने इसी तरह की आपराधिक घटनाओं का जिक्र कर एनडीए सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने लिखा था कि बिहार में डबल इंजन सरकार के बनावटी मंगलराज में चंद घंटों की डरावनी झलकियां। बिहार में इंसान की जान की कोई क़ीमत नहीं। जब चाहे जहां चाहे सरकारी अपराधी किसी को भी गोली मार रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित सरकार को कोई सत्ता संरक्षित आपराधिक घटनाओं पर कोई लेना-देना नहीं।