फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तेज प्रताप यादव बोले- पटना इस्कॉन मंदिर में चल रहा बड़ा खेल, जल्द करेंगे खुलासा 

Thu, 12 May 2022 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेज प्रताप यादव ने यह नहीं बताया कि वह कब और कैसे इसका खुलासा करेंगे। उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना के इस्कॉन मंदिर को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं। हालांकि, वह कब और कैसे इसका खुलासा करेंगे उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। तेज प्रताप यादव ने पटना के इस्कॉन मंदिर को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, पटना इस्कॉन में चल रहा है बहुत बड़ा खेल। जल्द ही करूंगा खुलासा। 

विज्ञापन


तेज प्रताप के इस ट्वीट के बाद इस्कॉन मंदिर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हें की लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अब क्या खुलासा करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन पर लगाए गंभीर आरोप 
इस ट्वीट से पहले तेज प्रताप यादव ने इस्कॉन मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा इस मंदिर को बर्बाद किया जा रहा है। महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में सबूत पेश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर आठ साल की मासूम का शोषण किया जा रहा है। 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें