फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मदरसे में छात्राओं से मसाज करवाता था शिक्षक, परिजनों ने लगाया आरोप, जमकर बवाल

Mon, 19 Feb 2024 07:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia News : मदरसे की रसोइया ने आरोप लगाया कि सहायक शिक्षक मो. तहसीन की शुरुआत से ही मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं और महिलाओं पर गंदी नजर रखता है।
विज्ञापन
मदरसा में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल उनके बेहतर भविष्य के लिए भेजते हैं। इन्हें शिक्षा देने वाले शिक्षक पर वह काफी भरोसा करते हैं। लेकिन, यह खबर पढ़कर शायक अभिभावकों का भरोसा डगमगा जाए। पूर्णिया के एक मदरसा से काफी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मदरसा में बच्चों के साथ एक शिक्षक गंदी हरकत करता था। वह छात्राओं को पढ़ाने की जगह उनसे शरीर पर तेल मालिश (मसाज) करवाता था। विरोध करने पर मदरसा से निकलवा देने की धमकी देता था। 

विज्ञापन


मामला श्रीनगर प्रखंड के रहीकपुर मदरसा मिफ्ताऊल ऊलूम का है। आरोपी शिक्षक की पहचान मो. तहसीन के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उनके ऊपर लगे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। कुछ ग्रामीण मदरसे की जमीन को हड़पने की मंशा रखते हैं। इसे मैं कामयाब नहीं होने दे रहा हूं। इसी कारण मुझे फंसाया जा रहा है। 

बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया
इधर,  इस बात की भनक जब इन छात्राओं के परिजन को लगी तो वह आक्रोशित हो गए। फौरन मदरसा पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मदरसा मुख्य मौलवी आरोपी शिक्षक के रिश्तेदार हैं। इस वजह से मुख्य मौलवी भी आरोपी शिक्षक का पक्ष ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिक्षा पदाधिकारी, मदरसा के मुख्य मौलवी मो. एजाजउल और मदरसा बोर्ड को आवेदन दिया है।
विज्ञापन


विरोध करने पर स्कूल से निकलवा देने की धमकी देता
परिजनों का आरोप है कि सहायक शिक्षक तहसीन मदरसा के खाली कमरे में ले जाते हैं। वहां बच्चियों से पैर और हाथ दबवाता है। सिर और पैर-हाथ में तेल से मालिश करवाता है। छूने के बहाने ढूंढता है। विरोध करने पर स्कूल से निकलवा देने की धमकी देता है। इधर, मदरसे की रसोइया ने आरोप लगाया कि सहायक शिक्षक मो. तहसीन की शुरुआत से ही मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं और महिलाओं पर गंदी नजर रखता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें