फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : इन समस्याओं को जीएनएम की छात्राओं ने सीएस ऑफिस को घेरा, कहा- खाने-पीने तक में हो रही परेशानी

Wed, 18 Sep 2024 05:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

छात्राओं का आरोप है कि बीते करीब एक सप्ताह से छात्रावास में बिजली के लो वोल्टेज की समस्या है। इसके कारण बल्ब से पढ़ने लायक रोशनी भी नहीं मिल पाती है। वही पंखा नहीं चलने से छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। 
विज्ञापन
सीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंची जीएनएम की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रावास में बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर सुपौल सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर छात्राओं ने जिला मुख्यालय स्थित सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में शुरुआत से ही पेयजल की समस्या है। इसकी शिकायत कई बार प्राचार्य सहित सिविल सर्जन और जिलाधिकारी के समक्ष दर्ज कराई गई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। वहीं बीते कई दिनों से छात्रावास के पानी का पाइपलाइन जाम है। जबकि बिजली के लो वोल्टेज की वजह से मोटर भी नहीं चलता है। इस वजह से अब नल से पानी आना बंद हो गया है। नतीजा है कि नहाने के लिए भी चापाकल से बाल्टी में पानी भर कर बाथरूम तक ले जाना पड़ता है। छात्राओं ने बताया कि इसमें सबसे ज्यादा परेशानी ऊपर के तल पर रहने वाली छात्राओं को हो रही है। कई बार तो छात्राएं सीढ़ियों से फिसल कर गिर भी गई हैं। लेकिन शिकायत पर प्राचार्य द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से छात्राओं को आज सिविल सर्जन के समक्ष समस्याएं रखनी पड़ी।

विज्ञापन


आयरन युक्त पानी से छात्राओं को हो रहा चर्म रोग
विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने बताया कि सामान्य स्थिति में भी छात्रावास में आयरन युक्त पानी ही मिलता है। जिसकी वजह से छात्राओं को चर्म रोग की समस्या आम है। इसके अतिरिक्त आंत और किडनी में स्टोन, मेंस से जुड़ी समस्या आदि भी छात्राओं में देखी जा रही है।

लो वोल्टेज बिजली सप्लाई से पढ़ने में भी परेशानी
छात्राओं का आरोप है कि बीते करीब एक सप्ताह से छात्रावास में बिजली के लो वोल्टेज की समस्या है। इसके कारण बल्ब से पढ़ने लायक रोशनी भी नहीं मिल पाती है। वही पंखा नहीं चलने से छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। छात्राओं का कहना है कि खुद बीमार रह कर पढ़ाई और मरीजों की देखभाल मुश्किल है।
विज्ञापन


प्राचार्य बोली- अस्थाई है छात्राओं की समस्या
इधर, जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य शिखा कुमारी का कहना है कि छात्राओं की समस्या अस्थाई हैं। जल्द ही उनका समाधान कर लिया जाएगा। वही सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से बात कर समस्याओं की जानकारी ली गई है। प्राचार्य को पानी की समस्या का दो दिनों में निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है। वही बिजली विभाग से भी संपर्क किया जा रहा है। अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें