फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राज्य के एकमात्र बसपा विधायक जमां खान ने थामा जदयू का हाथ

Fri, 22 Jan 2021 09:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
विधायक जमां खान, बसपा छोड़ जदयू में शामिल - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में बसपा के एकमात्र विधायक जमां खान शुक्रवार की शाम जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। खान ने जदयू में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी व शिक्षामंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने जदयू को लिखित समर्थन दिया है। 
विज्ञापन


जमां खान के जदयू में शामिल होने के बाद विधानसभा में जदयू विधायकों की संख्या 43 से बढ़कर 44 हो गई है। जमां खान कैमूर के चैनपुर से विधायक हैं। खान ने कहा कि सत्ताधारी दल में शामिल होकर आप आम जनता की समस्याओं का निदान सहजता से करा सकते हैं। नीतीश कुमार की कार्यशैली को वह आरंभ से ही पसंद करते रहे हैं। मैं सरकार में शामिल होकर जनता से किए गए वादों को पूरा कर सकता हूं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें