फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रदेश का टैक्स कलेक्शन 43,324 करोड़ पार, GST में तेज ग्रोथ से देश में चौथा स्थान; वाणिज्य मंत्री बोले

Thu, 02 Apr 2026 08:57 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार ने 2025-26 में 43,324 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। जीएसटी में 9.20% बढ़ोतरी के साथ राज्य देश में चौथे स्थान पर रहा, जबकि निबंधन और गैर-जीएसटी संग्रह भी बढ़ा।

विज्ञापन
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में टैक्स कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। राज्य ने जीएसटी, वैट और अन्य स्रोतों को मिलाकर कुल 43,324 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जो पिछले साल से करीब 4.09% ज्यादा है।

सरकार के मुताबिक, इस कुल कलेक्शन में सबसे बड़ा हिस्सा जीएसटी का रहा। राज्य ने जीएसटी से लगभग 32,801 करोड़ रुपये जुटाए थे, लेकिन केंद्र सरकार की आईजीएसटी एडजस्टमेंट के बाद यह घटकर 32,077 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद बिहार में जीएसटी कलेक्शन में 9.20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत 6% से काफी बेहतर है। इसी प्रदर्शन के चलते बिहार जीएसटी ग्रोथ में देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

मंत्री ने बताया कि टैक्स दरों में कमी और विधानसभा चुनाव जैसे हालात के बावजूद विभाग ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर मार्च 2026 में जीएसटी कलेक्शन में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पूरे देश में यह वृद्धि करीब 5% रही। 

विज्ञापन


पढ़ें:  नीतीश कुमार के इस्तीफे पर आनंद मोहन की आई प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने बीमारू से विकसित बिहार बनाया

वहीं गैर-जीएसटी स्रोतों से भी राज्य को अच्छी आमदनी हुई। कुल 11,247 करोड़ रुपये गैर-जीएसटी मद से आए, जिसमें पेट्रोल-डीजल पर वैट से 10,037 करोड़, बिजली शुल्क से 983 करोड़ और प्रोफेशनल टैक्स से 226 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा निबंधन विभाग ने भी बेहतर काम किया। वित्त वर्ष 2025-26 में विभाग ने 8,250 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 8,403 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, यानी लक्ष्य से ज्यादा कलेक्शन हुआ। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 9.86% की वृद्धि है।

मंत्री ने यह भी बताया कि 31 मार्च को एक ही दिन में 14,905 दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे 107.74 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कुल मिलाकर, बिहार ने टैक्स कलेक्शन के हर क्षेत्र जीएसटी, वैट और निबंधन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें