बिहार सरकार रॉकी यादव की जमानत रुकवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। गया में हुए आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और जदयू से निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।
हालांकि, कोर्ट में बिहार सरकार के वकील ने जमानत का पुरजोर विरोध किया, लेकिन विपक्ष मामले में सरकार पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा रहा है।
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रॉकी की जमानत रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। नीरज ने कहा कि दोषी को सजा दिलाने के लिए बिहार सरकार अंतिम समय तक लड़ेगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।