फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एलएनएमयू में स्नातक की रिक्त सीटों पर स्पॉट दाखिला शुरू, 6 से 8 अक्तूबर तक करें आवेदन

Tue, 06 Oct 2026 03:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 की रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन शुरू हो गया है। विद्यार्थी 6 से 8 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल से आवेदन कर सकेंगे। 9 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी होगी और 10 से 12 अक्तूबर तक नामांकन होगा।

विज्ञापन
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) प्रशासन ने स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में रिक्त रह गई सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट राउंड एडमिशन की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत, संबद्ध और राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। पूर्व के चरणों में नामांकन से वंचित रह गए विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला लेने का अवसर मिलेगा।

6 से 8 अक्तूबर तक होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू होकर 8 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद 9 अक्तूबर को चयनित और पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 10 से 12 अक्तूबर के बीच संबंधित कॉलेजों में पहुंचकर अपना नामांकन करा सकेंगे।

पढे़ं: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व के किसी भी चरण में किसी कॉलेज में जिन आवेदकों का नामांकन नहीं हुआ है, केवल वही विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

समर्थ पोर्टल से पूरी होगी प्रक्रिया

विज्ञापन

स्पॉट एडमिशन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल lnmuadm.samarth.edu.in या आधिकारिक वेबसाइट www.lnmu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले पोर्टल पर कॉलेजवार और विषयवार उपलब्ध रिक्त सीटों की स्थिति ध्यानपूर्वक जांच लें। विद्यार्थी अपनी पूर्व की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर उपलब्ध सीटों के आधार पर अधिकतम तीन कॉलेजों और पांच विषयों के नए विकल्प चुन सकते हैं।

पूर्व में नामांकन करा चुके विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र
अध्यक्ष, छात्र कल्याण कार्यालय के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का पूर्व के नामांकन चरणों में किसी भी कॉलेज में दाखिला हो चुका है, वे स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे। यह प्रक्रिया केवल उन पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए है, जो अब तक नामांकन से वंचित रह गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे दाखिले का अंतिम अवसर बताते हुए विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें