फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बांका में पति ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची तो खुली पोल, चौक पर जमकर हंगामा

Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बांका में पहले से शादीशुदा और बच्चों के पिता युवक ने दूसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया। जानकारी मिलने पर पहली पत्नी जोगडीहा चौक पहुंची और विरोध करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थिति संभाली और मामला शांत कराया।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता होने के बावजूद एक युवक ने दूसरी युवती से प्रेम विवाह कर लिया। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही उसकी पहली पत्नी जोगडीहा चौक पहुंच गई और शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसने लोगों के सामने युवक की पहली शादी और बच्चों की जानकारी भी बताई। देखते ही देखते चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

पढ़ाई के दौरान बढ़ा प्रेम संबंध

विज्ञापन

बताया गया कि दूसरी शादी करने वाली युवती बांका जिले के ही एक गांव की रहने वाली छात्रा है। पढ़ाई के सिलसिले में उसका बांका आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान संबंधित युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह संबंध प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने सोमवार को शादी करने का फैसला किया और विवाह कर लिया।

पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

शादी की जानकारी मिलने पर युवक की पहली पत्नी जोगडीहा चौक पहुंच गई। उसने शादी का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला

विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस जवानों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चौक पर स्थिति सामान्य हो सकी।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें