फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सीवान में तेज रफ्तार गाड़ी भेड़िया के पास ट्रांसफार्मर से टकराई; दो की गई जान, दो मौत से जंग लड़ रहे

Thu, 02 Mar 2023 12:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिनभेडिया गांव के समीप की है।
विज्ञापन
घायलों को इलाज कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई जिसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिनभेडिया गांव के समीप की है।। मृतकों की पहचान मुर्गियां टोला निवासी शाहिल खान और राजा गब्बर खान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बिजली के खंभे से टकराया स्कार्पियो 
बताया जाता है कि बीती देर रात बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियां टोला से स्कोर्पियो पर सवार 4 लोग सीवान शहर में किसी काम से आ रहे थे। तभी तीन भेड़िया गॉंव के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफार्मर वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना होते ही वहाँ अफरातफरी का माहौल हो गया। शाहिल खान एव राजा गब्बर खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आदिल खान और जमशेद खान गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें