फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में पाकिस्तान समर्थित नारे लगे, बवाल बढ़ा तो पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेता को पकड़ा

Mon, 28 Apr 2025 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

एसपी अजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच हो रही है। वायरल वीडियो में एक ही नारे को बार-बार दिखाया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीपीआई नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
कैंडिल मार्च के दौरान नारेबाजी करते इंडिया गठबंधन के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय में इंडिया गठबंधन की ओर से पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। रविवार को नारेबाजी का वीडियो वायरल हो गया। सत्ता पक्ष के नेताओं और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की तो पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। इसके बाद राजद के लखीसराय के जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद से पूछताछ की। इनके बाद सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जो कैंडिल मार्च निकाला गया था, उसका नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और नेता प्रेम सागर ने किया था। इधर, वायरल वीडियो को लेकर राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने कहा कि गलती से नारे लग गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देना था। पुलिस ने सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजद का असली चेहरा फिर बेनकाब हो गया। वहीं वायरल वीडियो की जांच के बाद नगर थाने में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास और सीपीआई नेता कैलाश प्रसाद से पूछताछ हुई। कैलाश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया था। उन्हें नहीं पता वीडियो कैसे वायरल हो रहा है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि कैलाश प्रसाद ने एक बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। अब वीडियो वायरल हो रहा है। कैलाश प्रसाद के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है। वहीं राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास ने गलती से नारे लगने की बात मानी है। आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी।

दीर्घकालिक वीजा पर बिहार के इस जिले में रह रही दो पाकिस्तानी महिलाएं, अब भारत में ही रहना चाहती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें