फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कुमार पर फेंकी चप्पल

Mon, 23 Dec 2013 03:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बिहार के बेगुसराय में हुए सामाजिक कार्यक्रम में एक शख्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चप्पल फेंक दी।
विज्ञापन


नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड की संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल लोगों के लिए काले दिन वापस ले आएगी।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि कौन नहीं जानता कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस उस समय सत्ता में रही है जब लोग डर के कारण सूरज ढ़लने के बाद घर से बाहर तक नहीं निकलते थे।

यूपीए-कांग्रेस की मजबूरी है, लालू यादव जरूरी हैं?

उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाली के लिए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल बराबरी की जिम्मेदार हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के बाद से उन्होंने 8 साल दिन रात काम करके अपने राज्य की हालत ठीक करने में गुजार दिए हैं।

और अब लोकसभा चुनावों में अगर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल आए तो लोगों के फिर से बुरे दिन आ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें