फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः हाइटेंशन लाइन गिरने से परिवार के छह लोगों की मौत

Thu, 05 May 2016 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाक्या मुजफ्फरपुर‌ जिले के गाइघाट ब्लॉक में सामने आया। ब्लॉक के बेनीबाद गांव में एक परिवार के लोग सुबह गहरी नींद में सोए हुए थे इसी बीच अचानक मकान के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके घर पर गिर गया। 

जिससे तेज करंट पूरे मकान में दौड़ गया। इसी बीच मकान की छत पर सो रहे परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य उसकी चपेट में आ गए। हाइटेंशन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसे छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि झुलसी अवस्‍था में ही कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन काफी पुरानी हो चुकी थी जिसे कई बार बदलवाने की मांग हुई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें