फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में राइफल लेकर धमका रहा पटना के स्कूल का डायरेक्टर; विरोध पर बोला...

Thu, 09 Mar 2023 09:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में राइफल लेकर महिला और बच्ची सहित तीन लोगों से बहस कर रहा है। बताया जाता है कि वह शख्स बिहटा थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का डायरेक्टर है।
विज्ञापन
एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में राइफल लेकर धमका रहा पटना के स्कूल का डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में राइफल लेकर महिला और बच्ची सहित तीन लोगों से बहस कर रहा है। बताया जाता है कि वह शख्स बिहटा थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का डायरेक्टर है। उसकी पहचान पीके दर्शन के रूप में की गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सादे लिबास में एक शख्स उसका हाथ पकड़ कर लिए जा रहा है, साथ में एक पुलिसकर्मी भी है। ले जाने के क्रम में वह यह कह रहा है कि हाथ छोड़कर ले चलो। बेइज्जत कर रहे हो? मजा आ गया? तुम्हारा थानाप्रभारी खुश हो गया? मजा आ गया थाना प्रभारी को?

विज्ञापन


तू गलत करेगा तो खुद मरेगा
वहीं दूसरे वीडियो में वह शख्स यह कह रहा है कि मैं क्यूँ मारने वाला होता हूं। तू गलत करेगा तो खुद मरेगा। पिस्टल से घर जाने का इशारा करते हुए वह कहता है कि तुम घर जाओ। वह शख्स नशे में दिख रहा है। वह जिस महिलाओं और एक आदमी से बहस कर रहा उसमें लोग उसे बार बार घर जाने के लिए कह रहे हैं। महिलाएं कह रही हैं कि तुम्हें बात करने की तमीज नहीं है? दोनों एक दूसरे को घर जाने की नसीहत दे रहे हैं। मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पी के दर्शन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें