फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 10.20 लाख की ठगी, बक्सर से आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sat, 17 Oct 2026 09:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

गुजरात के दाहोद जिले में 10.20 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बक्सर के फुआ घाट से शैलेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप से ठगी का आरोप है।

विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के दाहोद जिले में 10.20 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में बक्सर से शैलेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। दाहोद साइबर क्राइम पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से 15 अक्टूबर को फुआ घाट से उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुजरात पुलिस 16 अक्टूबर को आरोपी को अपने साथ ले गई।

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुजरात के दाहोद जिले के झालोद निवासी प्रतिमकुमार कांतुभाई सांगड़ा ने 10.20 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर फर्जी ऐप के माध्यम से ठगी की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की पड़ताल की। इसी क्रम में दाहोद साइबर क्राइम पुलिस बक्सर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से शैलेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: सोन नदी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने कूदा युवक, गहरे पानी में समा गए चारों; परिजन हुए बेसुध

बैंक खातों के लेनदेन की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, दाहोद साइबर क्राइम पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी की कार्रवाई की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुजरात पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

पुलिस अब बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन और कथित साइबर ठगी में आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई और इस मामले में अन्य लोगों की कोई संलिप्तता है या नहीं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें