फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अपहृत की रिहाई का रेट प्रति व्यक्ति डेढ़ करोड़; व्यापारी पिता-पुत्र को पुलिस ने 10 घंटे में किया बरामद

Thu, 15 Jun 2023 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले की पुलिस ने एम.एस. मोटर्स के मालिक अख्तर हुसैन एवं उनके पुत्र आशिफ रजा के अपहरण कांड का उद्भेदन करते हुए अपहरण में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के 10 घंटे के अंदर ही दोनों पिता-पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपहरणकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना अंतर्गत पाली रोड स्थित एम.एस. मोटर्स के मालिक अख्तर हुसैन एवं उनके पुत्र आशिफ रजा अपहरण मामले का रोहतास पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। साथ ही साथ पुलिस ने अपहरण में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। अपह्रत व्यवसाय पिता- पुत्र को रोहतास पुलिस की विशेष टीम एवं एसटीएफ ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से घटना के 10 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद किया। 

विज्ञापन


व्यवसाई के पुत्र ने अपहरण की दी सूचना 
रोहतास एसपी विनीत कुमार का कहना है कि अपह्रत अख्तर हुसैन के पुत्र सादाब अख्तर ने 11 जून 2023 को डेहरी नगर थाने में लिखित सूचना दिया था कि उनके पिता और भाई 10 जून 2023 के रात्रि तकरीबन 8:00 बजे के आस-पास अपनी दुकान बंद कर वापस अपने घर बाइक से औरंगाबाद जिले के सिरिस के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उसके कुछ देर के बाद ही उनके भाई शादाब अख्तर के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं द्वारा तीन करोड़ रुपए फिरौती की मांग की गई थी।

12 सदस्यीय विशेष टीम का हुआ गठन 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर डेहरी नगर थाने की पुलिस एवं औरंगाबाद के बारुण थाने की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाई शुरू की। इस मामले में डेहरी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। रोहतास एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर डेहरी नगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मो. आदिल बेलाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


DIU और STF की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान 
इस टीम में शामिल DIU की टीम एवं पटना से आई एसटीएफ की टीम ने पिता-पुत्र की बरामदगी एवं अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। घटना के 10 घंटे बाद ही टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही उस लीड पर काम करते हुए पुलिस मुफस्सिल थानाक्षेत्र के अमरा तालाब स्थित एक अर्धनिर्मित मकान पर छापेमारी कर अपहरणकर्ताओं से पिता-पुत्र को मुक्त करा लिया गया।

घटना का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हथे, रूट चार्ट बरामद
पुलिस की विशेष टीम एवं एसटीएफ के तकनीकी सहयोग से अपहरण कांड के मास्टरमाइंड अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर को नासरीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरगंज गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर से पूछताछ के क्रम में इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपहरण में शामिल अन्य सहयोगियों के नाम का खुलासा किया। इस क्रम में पुलिस ने अपहरण में संलिप्त छोटू राम को भी सासाराम के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त किए गए एक अपाची मोटरसाइकिल, तीन कीपैड मोबाइल फोन,एक एंड्राइड मोबाइल फोन, दो पैकेट नोटबुक और एक लैपटॉप के साथ एक कागज पर अपहरण करने के लिए रूट चार्ट को भी पुलिस ने बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का रहा है आपराधिक इतिहास 
कांड के मास्टरमाइंड नासरीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरगंज निवासी अशोक शाह उर्फ अशोक मास्टर पर लूट, अपहरण एवं शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। अशोक मास्टर के ऊपर नासरीगंज थाना, डेहरी थाना, तिलौथू थाना एवं रोहतास थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटू राम पर बिहार और उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना, सासाराम मुफ्फसिल, उत्तर प्रदेश के जमनिया थाना, जौनपुर के जलालपुर थाना और कसीमाबाद थाना में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। 

13 अपहरणकर्ताओं ने दिया घटना को अंजाम
रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपहरणकर्ताओं का लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर पूर्व में भी अपहरण, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध का आरोपी रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस कांड को 13 अपहरणकर्ताओं द्वारा रूट चार्ट बना कर अंजाम दिया गया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए रोहतास पुलिस की विशेष टीम द्वारा बिहार के अलावा झारखंड में भी छापेमारी की जा रही है।

अंतरराजीय अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
रोहतास एसपी विनीत कुमार क कहना है कि इस अपहरण कांड में रोहतास जिले के अपराधी के अलावा औरंगाबाद एवं झारखंड के अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए रोहतास पुलिस की विशेष टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। रोहतास पुलिस एवं एसटीएफ के द्वारा अपहरण के 10 घंटों के भीतर अपह्रत पिता पुत्र को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अपहरण कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें